By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 07, 2024
देशनोक। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रविवार को बीकानेर प्रवास के दौरान देशनोक पहुंचकर प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने माँ करणी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां करणी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।