सांसद अरविंद धर्मपुरी से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात, कहा- हम ऐसी गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2022

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निजामाबाद के भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के हैदराबाद स्थित घर में कथित रूप से हमला किया और उसमें तोड़-फोड़ की। हालांकि धर्मपुरी घर पर नहीं थे, बंजारा हिल्स में एमएलए कॉलोनी में घर में मौजूद उनकी बुजुर्ग मां और अन्य महिलाओं को आतंकित किया गया। भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा कि के कविता ने घमंड में आकर टीआरएस के गुंडों को मेरे आवास पर भेजा और हंगामा किया। उन्होंने मेरी 70 साल की मां के सामने फर्नीचर, भगवान की मूर्तियों और कारों को नुकसान पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें: केसीआर सरकार लोगों पर कर रही जुल्म, PM मोदी बोले- तेलंगाना में सूर्योदय अब दूर नहीं

बीजेपी के दावों की मानें तो टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी बेटी और पार्टी एमएलसी के कविता के खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों के विरोध में रविंद की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर अपना गुस्सा निकाला। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर