केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया मतदान, बड़े अंतर से जीत का भरोसा जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

नागपुर। केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नितिन गडकरी ने आम चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद शुक्रवार को यहां अपने मताधिकार का उपयोग किया। तीसरा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रहे गडकरी अपनी पत्नी, दो बेटों और बहू के साथ महल इलाके के टाउन हॉल में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ED ने जेल में केजरीवाल के भोजन को लेकर झूठ बोला, उनकी जान लेने का ‘षडयंत्र’ : Atishi

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा।’’ नागपुर में गडकरी और कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे के बीच सीधा मुकाबला है। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर 22,18,259 मतदाता हैं जिनमें से 11,10,840 पुरुष, 11,07,197 महिलाएं और 222 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

प्रमुख खबरें

Analysis | बॉडी शेमिंग से लेकर पैपराज़ी की अश्लीलता तक, Salman Khan ने खोली डिजिटल नफरत और मेंटल हेल्थ के संकट की पोल

10m Air Rifle में Himanshu Dhillon को Silver, Rudrankksh Patil ने जीता Bronze मेडल

Delhi में बड़े नेताओं को SIR Notice के बाद ECI बोला- नहीं कटेंगे Voter List से नाम

औकात है तो सेना भेजो...ईरान ने ट्रंप की कर दी गजब बेइज्जती, दिया खुला चैलेंज