केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बयान, अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों को निकालेंगे

By अंकित सिंह | Aug 16, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कब्जा के बाद वहां भगदड़ की स्थिति है। अफगानिस्तान में हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। इन सबके बीच खबर यह है कि वहां के लोग आप देश छोड़ना चाहते हैं। इसी को लेकर अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं और सिखों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अपने स्तर पर काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय सभी तरह का इंतजाम भी करेगा। दूसरी ओर चीन ने कहा है कि वह तालिबान के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है। सभी देशों ने तालिबान में अपने दूतावास को बंद कर दिए हैं लेकिन चीन का दूतावास अभी भी खुला है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार से अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को निकालने का आग्रह किया है और कहा है कि इसमें उनकी सरकार हर प्रकार की मदद देने के लिये इच्छुक है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार को तालिबान का कब्जा होने से कुछ ही पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गये और इसके बाद इस मुल्क का भविष्य अनिश्चित हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बादएक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को वहां से निकालने के लिये तत्काल प्रबंध करने का आग्रह करता हूं। मेरी सरकार भारतीयों के सुरक्षित निकास के लिये कोई भी मदद देने की इच्छुक है।’’

प्रमुख खबरें

Microsoft के सह-संस्थापक Bill Gates का जन्मदिन आज, 1975 में रखी थी नींव

Horoscope 28 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aditi Rao Hydari Birthday: दो शाही परिवारों से रखती हैं ताल्लुक ये एक्ट्रेस, फिल्मी दुनिया में पहचान

Cyclone Arnab Updates | चक्रवात अर्नब को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में महातैयारी: 4,000 आश्रय स्थल तैयार, NDRF और आपातकालीन बल हाई अलर्ट पर