केंद्रीय मंत्री से हो गयी बड़ी गलती, श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद जवान के बजाय जीवित सैनिक के घर पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

बेंगलुरू।  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी बृहस्पतिवार को शहीद जवान के बजाय एक जीवित जवान के घर पहुंच गए और उन्होंने जवान के परिजन को सरकारी नौकरी तथा जमीन देने की भी घोषणा कर दी। संभवत: स्थानीय नेताओं की ओर से गलत जानकारी दिये जाने की वजह से ऐसा हुआ। केंद्र सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए नारायणस्वामी अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत गाडग जिले में थे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, उन्हें पुणे में एक साल पहले जान गंवाने वाले बसवराज हिरेमठ के बजाय जवान रविकुमार कट्टीमनी के घर ले जाया गया, जो इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से लौटे एक भारतीय ने कहा, भारत के लिए उड़ान में सवार होने के बाद ईश्वर को धन्यवाद दिया था

इसके बाद उन्होंने इस असहज स्थिति के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से नाराजगी जताई। हालांकि, मंत्री ने बाद में शहीद जवान हिरेमठ के घर का दौरा नहीं किया। उनकी मां ने भावुक होते हुए कहा, ‘‘कोई हमारे घर नहीं आया। बताया गया कि मंत्री एक जवान के घर गये जो जीवित हैं। मुझे तो अपना बेटा वापस चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश