केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे बाढ़ ग्रसित छेत्रों का दौरा, अधिकारियों से करेंगे चर्चा

By सुयश भट्ट | Aug 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन छेत्रों का निरीक्षण किया था। इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। सिंधिया शनिवार को ग्वालियर पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार रात 10 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। जिसके बाद रविवार सुबह  हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद रविवार सुबह 11 बजे गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। शिवपुरी, पोहरी, भितरवार इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे।

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का मौका नहीं है। आज हम मुख्यमंत्री को सुझाव दें, यह आवश्यक है। इस प्रकार की आपदा मैंने कभी नहीं देखी है। पूरा ग्वालियर, चंवल संभाग प्रभावित है। हजारों हेक्टेयर जमीन नष्ट हुई हैं। फसल बर्बाद हो गई। इसका कैसे आंकलन किया जाएगा ? 

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में बारिश-बाढ़ को लेकर बोले सीएम शिवराज, 70 साल में नहीं देखी ऐसी तबाही 

दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट के जारी कर रखा है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट के तहत बारिश होने की संभावनाएं जताई है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आई बाढ़ से स्थिति बेहाल है। पुलिस, थलसेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को स्थानान्तरित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी

Lyngdoh Committee नियमों के उल्लंघन का आरोप, Delhi High Court में DUSU Election को दी गई चुनौती

DK Shivakumar बोले जनता डरे तो Democracy तानाशाही बन जाती है