नागमंगला में 25 दुकानें जला दीं, CM कह रहे ये छोटी बात है, केंद्रीय मंत्री ने मांडया में गणपति विसर्जन पर हिंसा को लेकर साधा सिद्धारमैया पर निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राज्य के मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। मांड्या के नागमंगला में गणेश जुलूस पर पथराव पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोग बाहर से आए और नागमंगला में 25 दुकानें जला दीं। गणपति जुलूस पर पथराव किया और सीएम कहते हैं कि यह छोटी बात है। 'क्या बड़ा होना था?...सिद्धारमैया की सरकार एक हिटलर सरकार है।

इसे भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2024: गणेश विसर्जन के दिन घर पर बनाएं बेसन के लड्डू, जानें रेसिपी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने भी कहा कि घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह ‘पूर्वनियोजित’ था। उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन जुलूस पर हमला करने के लिए छड़ों, पत्थरों औरहथियारों का इस्तेमाल किया गया; ऐसा भी कहा रहा है कि पेट्रोल बम भी फेंके गये। जोशी ने कहा कि पिछले साल भी उसी जगह पर तनाव की स्थिति पैदा हुई थी;अगर पुलिस को खुली छूट दी गई होती तो यह घटना नहीं होती।  

प्रमुख खबरें

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश