UP में 11 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 11 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 4,300 करोड़ रुपये है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्‍यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य के मंत्रीगण, कई सांसद, विधायक और केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण भी इसमें मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर