केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, MSME क्षेत्र में 5 करोड़ रोजगार सृजित करने का है लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार का अगले पांच साल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में पांच करोड़ अतिरिक्त रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य है। एमएसएमई, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई के योगदान को लगभग 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत और निर्यात में 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक लाना है। अभी एमएसएमई क्षेत्र करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषों तथा उद्यमियों के लिये मदद के दायरे को विस्तृत बनाया जाना चाहिये, ताकि नयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान