केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे गोयल केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का स्थान लेंगे जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल राज्यसभा में उप नेता होंगे जबकि सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पहले भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने पार्टी के बिहार से लोकसभा सांसद संजय जायसवाल को सदन में अपना मुख्य सचेतक बनाने का फैसला किया है। वह अनुराग ठाकुर का स्थान लेंगे जो नयी मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह