केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एसआईआर को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को अतार्किक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) और बिहार में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप ‘‘अतार्किक’’ हैं और यह वोटों के लिए समाज के ‘‘एक खास वर्ग’’ को खुश करने का कांग्रेस का प्रयास है।

दूसरी बात, यह एक विचाराधीन मामला है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय में सुनवाई जारी है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जोशी ने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पहले भी किया जा चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर बिहार में हुई इस कवायद को लेकर अनावश्यक धारणा बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और बिहार में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप ‘‘अतार्किक’’ हैं और यह वोटों के लिए समाज के ‘‘एक खास वर्ग’’ को खुश करने का कांग्रेस का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा