केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, केजरीवाल ने राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल सजावट के लिये किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर, टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके मीडिया संबोधनों के दौरान राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल सजावट के लिये करने का आरोप लगाया है। पटेल ने केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उनके पीछेराष्ट्रध्वज दिखना ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है। उन्होंने लिखा, ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रध्वज का सजावट के लिये इस्तेमाल किया गया। बीच में सफेद हिस्सा कम करके उसकी जगह हरे हिस्से को बढ़ा दिया गया, जो गृह मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के अनुसार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ बोले- भारत महान नहीं, भारत बदनाम है

उन्होंने कहा कि धारा 2.2 (1) में कहा गया है कि ध्वज की स्थिति सम्मानजनक होनी चाहिये। पटेल ने पत्र में लिखा, भारत का नागरिक और एक राज्य के मुख्यमंत्री के सम्मानित पद पर काबिज होने के नाते हर कोई आपसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के मान और गरिमा का सम्मान करने की अपेक्षा करता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत