केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का हुआ दिल का ऑपरेशन, बेटे चिराग ने किया भावुक ट्वीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA अपराजेय जनादेश की ओर: राजीव रंजन

लोजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने राम विलास पासवान का हाल-चाल जानने के लिए चिराग पासवान से बात की।

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति