केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने रोजगार मेले में 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को नगालैंड के दीमापुर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान युवाओं को 100 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने मेले में शामिल होने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘107 नियुक्ति पत्र व्यक्तिगत रूप से सौंपे गए और 239 और ईमेल के माध्यम से साझा किए गए, इसके लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की लुमडिंग डिवीजन को धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार मेला सिर्फ भर्ती (के उद्देश्य से) नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण है।’’ उन्होंने सभी नए भर्ती हुए लोगों को गर्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपकी यात्रा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रीजीजू ने घोषणा की कि देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनमें रेलवे, डाक सेवाएं, बैंक, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार तथा गृह मंत्रालय जैसे विभिन्न सरकारी विभाग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवा सशक्तीकरण और तीव्र भर्ती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को प्रतिबंबित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले भर्ती प्रक्रिया में पांच से सात साल लगते थे। आज, स्वीकृत पदों को बिना किसी देरी के भरने के लिए हर तीन-चार महीने में रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं।’’

रीजीजू ने नवनियुक्त अधिकारियों से अपनी नौकरी को राष्ट्र निर्माण के रूप में देखने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘चाहे आप लोक सेवा में हों या वर्दी में, आप देश की सेवा कर रहे हैं। हर भूमिका आत्मनिर्भर भारत में योगदान देती है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री