Vidisha से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 17, 2024

भोपाल । केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में विदिशा से लोकसभा के लिए चुने जाने के कुछ दिनों बाद अपनी पारंपरिक बुधनी सीट से विधायक के रूप में सोमवार को इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चौहान ने कहा कि वह सीहोर जिले के बुधनी के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे जहां से उन्होंने दशकों पहले अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। एक वीडियो बयान में, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बुधनी सीट से इस्तीफा देना उनके लिए बहुत भावुक क्षण है, जिसने उन्हें छह बार विधानसभा के लिए चुना। 

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता चौहान (65) ने बुधनी सीट से 1.05 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। चार बार मुख्यमंत्री रहे चौहान ने इस बार आम चुनाव में विदिशा लोकसभा सीट पर 8.21 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। चौहान ने नौ जून को भाजपा के नेतृत्व वाली नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। एक दिन बाद, उन्हें महत्वपूर्ण कृषि और ग्रामीण विकास विभाग दिए गए। अतीत में विदिशा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (1991), मीडिया कारोबारी रामनाथ गोयनका (1971) और भाजपा नेता सुषमा स्वराज (2009 और 2014) जैसे दिग्गज सांसद रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से