एमपी उप चुनाव प्रचार में आखिरी दिन केन्द्रीय मंत्री तोमर ने फिल्मी कलाकारों के साथ किया रोड शो

By दिनेश शुक्ल | Nov 01, 2020

भोपाल। प्रदेश में सरकार कमलनाथ नहीं बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता बनाएगी। अंचल में जिसके साथ भीड़ है, जिसने विकास किया है,  जिसको लोग सुनना चाहते हैं, जिसको पसंद करते हैं, उसी को वोट देंगे और उसी की सरकार चुनेंगे। कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है।  कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली सभी योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने मुरैना जिले के अंबाह और पोरसा नगर में आयोजित रोड शो के दौरान कही। रोड शो में शामिल अभिनेता राजपाल यादव ने जनता से आग्रह किया कि तीन तारीख को कमल के सामने वाला बटन दबाएं और पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में थमा उप चुनाव प्रचार का शोर, अब प्रत्याशी घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं से संपर्क

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, हेमंत पाण्डे ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव के समर्थन में रविवार को अंबाह एवं पोरसा नगर में रोड-शो किया। रोड-शो में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जहां शिवराज सिंह जी की सरकार को स्थायित्व देने और विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया, तो वहीं अभिनेता राजपाल यादव एवं हेमंत पाण्डे ने फिल्मी अंदाज में मतदाताओं से कमल के फूल को सेट करने की अपील की। रोड-शो का अनेकों जगहों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पुष्पवर्षा,  कर एवं पुष्पहारों से स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी