मध्य भारत में बढ़ रहा है संघ कार्य : श्री अशोक अग्रवाल

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 30, 2023

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 29–30 जुलाई को नर्मदापुर में हुई, जिसमें जिला, विभाग और प्रांत के चयनित कार्यकर्ता शामिल हुए। वर्षभर के कार्य की जानकारी देते हुए प्रांत कार्यवाह श्री यशवंत इंदापुरकर ने बताया कि वर्तमान में मध्य भारत में 1546 स्थानों पर 2530 शाखाएं चल रही हैं। पिछले वर्ष 1306 स्थानों पर 2045 शाखाएं थीं। अर्थात् पिछले वर्ष की तुलना में 240 स्थान और 485 शाखाओं की वृद्धि हुई है, जो उत्साहजनक है। इसके साथ ही 874 से बढ़कर 966 मंडल शाखायुक्त हो गए हैं। वहीं, 287 से बढ़कर 341 मंडलों में साप्ताहिक और मासिक मिलन प्रारंभ हो गए हैं। 

दो दिवसीय प्रांत बैठक का उद्घाटन क्षेत्र के कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मध्य भारत प्रांत में संघ के कार्य में हो रही वृद्धि उत्साहजनक है। 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसलिए हमें लक्ष्य लेकर अपने प्रयासों को और गति देते हुए प्रत्येक मंडल तक संघ कार्य को पहुंचाना चाहिए। संघ के कार्यकर्ता पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, गो–सेवा, ग्राम विकास इत्यादि क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में समाज की सहभागिता भी बड़े स्तर पर बढ़ी है। इस अवसर पर प्रांत संघचालक श्री अशोक पांडेय उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय कार्य से सज्जन शक्ति को जोड़ें : 

मध्य क्षेत्र प्रचारक श्री दीपक विस्पुते ने कहा कि अपनी संघ गंगा 100 वर्षों में विराट रूप में समाज में व्याप्त होती हुई दिखाई देती है। जब संघ का कार्य प्रारंभ हुआ तब हमारा कार्य अप्रासंगिक था, लेकिन कार्यकर्ताओं के प्रयास से प्रासंगिक हो गया है और अब यह कार्य विजय की ओर बढ़ रहा है। हमें अपने कार्य की गति और बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि देश–समाज में सकारात्मक कार्य करने का एक वातावरण है। ऐसे में हमें सज्जन शक्ति को राष्ट्रीय कार्य से जोड़ने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शाखा की सामाजिक परिवर्तन की भूमिका बननी चाहिए। 

ग्राम विकास की प्रदर्शनी का आयोजन : 

ग्राम विकास के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्र कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल, प्रांत संघ चालक श्री अशोक पांडेय और क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री प्रदीप खांडेकर ने किया। संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जिन गांवों में सामाजिक समरसता, जैविक कृषि, उन्नत कृषि, भूमि सुपोषण, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित ग्राम विकास के अन्य कार्य प्रारंभ हुए, उनकी जानकारी यहां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर दतिया के ग्राम भरसूला पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal