Famous Temple: आस्था का अनोखा संगम, जानें भारत के 5 ऐसे मंदिर जहां दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं कष्ट

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2025

भारत आस्था और श्रद्धा की धरती है। यहां पर अनगिनत मंदिर हैं, जिनकी महिमा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में फेमस है। हर राज्य, हर शहर में कोई न कोई ऐसा पवित्र स्थान है, जहां पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त अपनी मनोकामना के पूरी होने की आस में पहुंचते हैं। इन मंदिरों में सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि विश्वास की गूंज भी सुनाई देती है। भारत देश में कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनके बारे में लोगों के मन में गहरी आस्था है। यहां पर पहुंचने मात्र से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि यहां पर आने से हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।


काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को भगवान शंकर का निवास स्थान माना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जोकि गंगा नदी के तट पर बसा है। काशी को भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है। काशी में मृत्यु भी मोक्ष का द्वार मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर एक बार सच्चे मन से जो भी जातक भगवान शिव के दर्शन कर लेता है, उसके सभी कष्टों और पापों का अंत हो जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वहीं इस मंदिर में दर्शन मात्र से मनोकामना पूरी होती है।


तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर रूप को समर्पित है। तिरुपति बालाजी मंदिर तिरुमला पर्वत पर स्थित है, इस मंदिर को भारत के सबसे प्रसिद्ध और धनी मंदिरों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में शुभता का वास होता है। इस मंदिर में बाल अर्पित करने की भी परंपरा है। जब भक्त की कोई विशेष मुराद पूरी हो जाती है, तो वह अपने बाल भगवान को समर्पित करते हैं।


शिरडी साईं बाबा, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के शिरडी गांव में स्थित साईं बाबा के मंदिर में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म से जुड़े लोग दर्शन के लिए आते हैं। साईं बाबा ने सभी को समानता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया था। माना जाता है कि शिरडी की यात्रा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और बाबा स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। यहां आने वाले भक्तों को सिर्फ साईं बाबा का आशीर्वाद नहीं मिलता है, बल्कि उनके मन को गहरी शांति और आध्यात्मिक सुकून भी मिलता है।


खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान

राजस्थान के सीकर जिले में खाटू गांव में खाटू श्याम का मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के अवतार खाटू श्याम जी को समर्पित है। खाटू श्याम महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक का रूप माने जाते हैं। माना जाता है कि कलियुग में वह भगवान के नाम से श्रद्धालुओं की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। यहां का श्याम कुंड भी काफी फेमस है। जहां पर भक्त स्नान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्याम कुंड में स्नान करने से जातक के मन की हर इच्छा पूरी होती है।


वैष्णों देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

त्रिकूट पर्वस पर स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर शक्ति का पवित्र धाम है। यह भारत के सबसे पूजनीय तीर्थस्थलों में से एक है, यहां पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि देवी वैष्णों अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं। यहां की यात्रा काफी कठिन है, लेकिन माना जाता है कि मां के दरबार तक पहुंचने वाले भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।

प्रमुख खबरें

Parliament Winter Session Day 5 Live Updates: लोकसभा में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर आगे विचार और पारित करने की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Putin India Visit Day 2 | भारत-रूस संबंध मजबूत, रक्षा वार्ता और तेल व्यापार एजेंडे में शामिल, ऐसा होगा पुतिन का भारत में दूसरा दिन

President Putin India Visit Live Updates: 23rd India–Russia Summit से पहले आज राष्ट्रपति भवन में होगा पुतिन का औपचारिक स्वागत