ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास, मिलेंगे 1000 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

होशंगाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा जिला मुख्यालय सहित मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर धनंजय सिंह के मार्गदर्शन में जिले के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अनूठा प्रयास किया गया है, जिससे अब जिले को लगभग 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हो सकेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: गुना जिला चिकित्सालय में 50 नमूने लिए जाने के बाद किट खत्म 

ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य कर जिले की मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड इटारसी के साथ समन्वय स्थापित कर छोटे एवं बड़े आकार के लगभग 1000 खाली गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इससे अब इन खाली सिलेंडरों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं नॉर्थन कोल्ड फील्ड लिमिटेड सिंगरौली भेजकर ऑक्सीजन रिफिलिंग करवाई जाकर, जिले को उपलब्ध करवाएँ जाएंगे, जो निश्चित ही कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काफी मददगार साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें: शिवपुरी में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, विवाह समारोह के लिए लोग चिंतित

कलेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि जिले में कोविड नियंत्रण एवं कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ, ऑक्सीजन सहित अत्यावश्यक संसाधनों की सतत आपूर्ति के प्रयास किए जा रहें है। साथ ही इनकी आपूर्ति, उपलब्धता एवं उपयोग की दैनिक सघन मॉनिटरिंग भी की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू

Dadasaheb Phalke Award के लिए चुने गए Anant Nag, पीएम मोदी द्वारा चयन प्रणाली बदलने पर जताया आभार