संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

वाशिंगटन|  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गुतारेस के प्रवक्ता ने स्टीफेन दुजारिक ने न्यूयार्क में कहा, “भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर महासचिव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।” दुजारिक ने कहा, “उन्होंने मृतकों के परिजनों और लोगों और भारत सरकार के प्रति संवदेना जताई है।”

दुजारिक ने कहा, “आपको याद होगा जनरल रावत ने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की थी और हम उनके कार्य की सराहना करते हैं। वह कांगो में 2008 और 2009 में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियान में नार्थ किवू ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर थे।

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

MP Kuno National Park से भटककर राजस्थान में प्रवेश करने के बाद चीते को बचाया गया

Rampur में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

Mangaluru में जलसंकट, रोज नहीं होगी पानी की आपूर्ति