संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा, अफगानिस्तान में दो हवाई हमले में 14 लोग मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

काबुल। संयुक्त राष्ट्र ने गुरूवार को कहा कि अफगानिस्तान में हाल के दिनों में हुए दो हवाई हमलों में 14 नागरिक मारे गए हैं क्योंकि देश में अमेरिका ने हवाई हमलों में तेजी कर दी है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार प्रदेश के होमलैंड प्रांत में 20 मई को और कुनार प्रांत में 22 मई को हुए हमले में मारे गए 14 लोगों में पांच महिलायें और सात बच्चे शामिल हैं।

मिशन ने ट्वीट कर कहा कि अफगानिस्तान में हवाई हमलों में मारे जा रहे लोगों की संख्या में इजाफा जोना जारी है। इसने कहा है कि नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का सम्मान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: तालिबानी हमले के दौरान स्कूल में हुआ विस्फोट, चार छात्र की मौत

अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। अमेरिकी वायु सेना के केंद्रीय कमान के अनुसार अमेरिका ने वर्ष 2018 में सात हजार 362 बम गिराये हैं जो 2010 के बाद से सबसे अधिक है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई