कोविड: संरा ने साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी आबादी के टीकाकरण की रणनीति पेश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

संयुक्त राष्ट्र| टीका असमानता की चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी वैश्विक टीकाकरण रणनीति की शुरुआत की जिसका उद्देश्य इस साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी जबकि 2022 के मध्य तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है।

इसे भी पढ़ें: भारत में 15 से 24 साल के बच्चों में सात में से एक बच्चा उदास महसूस करता है : यूनिसेफ रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम गेब्रेयासुस के साथ संयुक्त ऑनलाइन प्रेसवार्ता के दौरान गुतारेस ने कहा, टीके की असमानता कोविड महामारी की सबसे अहम सहयोगी है। इससे वायरस के स्वरूपों को विकसित होने और तेजी से फैलने का मौका मिलता है जिससे दुनिया में और अधिक लोगों की जान चली जाती है। साथ ही आर्थिक मंदी बढ़ रही है जिससे खरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर