संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते विवाद पर जतायी चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद पर सोमवार को चिंता जाहिर की और दोनों पक्षों से टिप्पणियों में नरमी लाने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र ने यह अपील अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गयी धमकी के बाद की है। ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी थी कि ईरान की तरफ से किसी भी तरह के हमले का अमेरिका भयावह उत्तर देगा और जिसका मतलब ईरान के ‘‘आधिकारिक खात्मे’’ से होगा।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका ने ईरान से बातचीत की पेशकश नहीं की

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिये विभिन्न स्तरों पर अमेरिका और ईरान से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बातचीत की विस्तार से जानकारी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर होने की अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ती जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान