अमेरिका- इरान में फिर ठनी, रासायनिक हथियारों ईरान को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका ईरान को रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की अंतर्राष्ट्रीय संधि के उल्लंघन का आरोपी ठहराने में जुटा है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार अगले हफ्ते यह घोषणा करने की योजना बना रही है कि ईरान 1997 के रासायनिक हथियार समझौते का पालन नहीं कर रहा है, जिसके तहत रासायनिक हथियारों का उत्पादन, संचय और इस्तेमाल गैरकानूनी है।अधिकारियों के मुताबिक ईरान ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन उसके पास ऐसे हथियारों के उत्पादन के लिए सामग्री और उपकरण मौजूद हैं। ईरान पर यह आरोप हालिया खुफिया जानकारी पर आधारित है। जांच अधिकारी सार्वजनिक तौर पर इस मसले पर कुछ नहीं बोल सकते और नाम ना बताने की शर्त पर उन्होंने जानकारी दी।

 

ईरान को आरोपी ठहराए जाने के साथ ही उसपर अमेरिका की ओर से तुंरत कोई जुर्माना नहीं लग सकता है लेकिन इसे आधार बनाकर उसके खिलाफ रासायनिक हथियारों के प्रतिबंध से जुड़े संगठन में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह आरोप ईरान को अलग थलग करने की कोशिशों में से एक हैं। अमेरिका मई में ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अलग हो गया था और इस महीने की शुरूआत में उसने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और और उनके शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ईरान को मध्य-पूर्व और दूसरे क्षेत्रों में अस्थिरता फैलान से रोकने के लिए संकल्प लेने की बात साफ कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress