United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया। ब्राउन विश्वविद्यालय और एमआईटी में गोलीबारी की घटना का प्रमुखसंदिग्ध इसी ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम का लाभ उठाकर अमेरिका में दाखिल हुआ था।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप के निर्देश पर, वह अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा को इस कार्यक्रम को रोकने का आदेश दे रही हैं।

क्रिस्टी नोएम ने गोलीबारी की घटना के मुख्य संदिग्ध पुर्तगाली नागरिक क्लाउडियो नेवेस वैलेंते के बारे में कहा, ‘‘इस घृणित व्यक्ति को हमारे देश में कभी भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए था।’’

नेवेस वैलेंते (48) पर ब्राउन विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में शामिल होने का संदेह है। इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गयी थी और नौ अन्य लोग घायल हुए थे। इसके अलावा गोलीबारी की एक अन्य घटना में एमआईटी के एक प्रोफेसर की मौत हो गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नेवेस वैलेंते ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रोविडेंस पुलिस के एक जासूस के हलफनामे के अनुसार, नेवेस वैलेंते ने वर्ष 2000 से छात्र वीजा पर ब्राउन विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू की थी।

हलफनामे के अनुसार, 2017 में वैलेंते को विविधता आप्रवासी वीजा जारी किया गया और कुछ महीनों बाद उसे कानूनी रूप से स्थायी निवास का दर्जा प्राप्त हो गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि 2001 में स्कूल से छुट्टी लेने और 2017 में वीजा प्राप्त करने के बीच वह कहां था। विविधता वीजा कार्यक्रम के तहत हर साल लॉटरी के माध्यम से 50,000 की संख्या तक ग्रीन कार्ड उन देशों के लोगों को उपलब्ध कराए जाते हैं जिनका अमेरिका में प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इनमें कई अफ्रीकी देश हैं।

इस लॉटरी कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस द्वारा की गयी थी, और इस कदम से कानूनी चुनौतियों का सामना करना लगभग निश्चित है। अमेरिका में लगभग दो करोड़ लोगों ने 2025 के वीजा लॉटरी कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था, जिनमें से विजेताओं के जीवनसाथियों सहित 1,31,000 से अधिक लोगों का चयन हुआ। जीतने के बाद, उन्हें अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। पुर्तगाली नागरिकों को केवल 38 सीटें मिलीं।

लॉटरी विजेताओं को ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु आमंत्रित किया जाता है। दूतावासों में उनका साक्षात्कार लिया जाता है और अन्य ग्रीन कार्ड आवेदकों की तरह ही उनकी भी सभी आवश्यक शर्तें और जांच प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। ट्रंप लंबे समय से विविधता वीजा लॉटरी कार्यक्रम का विरोध करते रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: जजों के खिलाफ तेजी से बढ़ रहीं शिकायतें, 8630 Complaints के आंकड़े ने सबको चौंकाया

Pulwama Attack Anniversary पर आतंकी साजिश का अलर्ट, DGP Nalin Prabhat ने Samba Border का किया दौरा

शनि प्रदोष व्रत 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये 5 Astro Upay, मिलेगी Shani Dev की कृपा

Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- ऋणी रहेगा देश