विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप आकार ले लेगी : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप आकार ले लेगी। राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आई बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे पश्चिम बंगाल की आबादी के आधार पर राज्य को कोविड-19 टीकों की और अधिक खुराक देने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को पत्र लिखा, असम-मिजोरम सीमा विवाद में हस्तक्षेप करने की अपील की

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी एकता के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अपने आप आकार ले लेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विपक्षी पार्टियों का नेतृत्व करेंगी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश विपक्षी एकता का नेतृत्व करेगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान और सऊदी अरब मिलकर काम करने पर सहमत हुए, आपसी रिश्तों को देंगे बढ़ावा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पेगासस जासूसी विवाद पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उच्चतम न्यायालय नीत जांच कराने पर फैसला करना चाहिए। बनर्जी बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगी, जिसे उन्होंने ‘चाय पे चर्चा’ बताया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत