पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, चार सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे अर्द्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गयी। शुक्रवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बडगाम और शोपियां में हुई मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर एक पुलिस कर्मी शहीद

सूत्रों ने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार को कोहलू जिले के कहान इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने जमान खान जांच चौकी पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप फ्रंटियर कोर के चार जवानों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हुआ है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात