By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022
नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परसीराम एन्क्लेव के पास यमुना पुश्ता पर यह बोरा मिला। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इसके बारे में शाम पांच बजे के आसपास फोन पर सूचना मिली थी।