हिमंत बिस्वा सरमा का केजरीवाल पर तंज, बोले- जब तक मजबूर न किया जाए, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं !

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच में शिक्षा व्यवस्था को लेकर वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। इसी कड़ी में हिमंत बिस्वा सरमा का नया ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टैग करते चाय बागान के श्रमिकों के बच्चों के लिए अपनी सरकार द्वारा किए गए कामकाजों के बारे में जानकारी दी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि असम में एक मजबूत शिक्षा प्रणाली है। जिसमें 44521 सरकारी स्कूल, 2 लाख से ज्यादा शिक्षक, 65 लाख छात्र, 1.18 लाख मिड-डे मील वर्कर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को दिया चैलेंज,स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो असम में आएं 

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा था कि उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता सर्वोच्च है। हम करते हैं और डींग नहीं मारते। दिल्ली की तुलना में पर्यावरण की दृष्टि से छोटा राज्य होने के बावजूद, असम में 21 अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज/अस्पतालों का निर्माण: 06 पूर्ण; 03 इस वर्ष पूरा किया जाना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर