PM के लिए अमर्यादित भाषा बताती है कि हताश विपक्ष हथियार डाल चुका है: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव प्रचार में शब्द मर्यादा के उल्लंघन एवं अभद्र भाषा के उपयोग के लिये विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि ‘गाली गैंग’ का यह कृत्य दर्शाता है कि ये चुनावी जंग पूरी होने से पहले ही हताशा में हथियार डाल चुके हैं। नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी के लिए विद्वेष की भावना रखने वाला गाली गैंग पूरी तरह से ‘शुगर फ्री’ हो गया है। उनके बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि अगर गाली का कोई शब्दकोश हो, तो वह भी शर्मिन्दा हो जाए।

इसे भी पढ़ें: मॉमस्प्रेसो के मॉम्स मेनिफेस्टो सर्वे का खुलासा- 70% भारतीय माताओं को सुरक्षा की चिंता

गौरतलब है कि नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महीनों तक चुप्पी साधे रहने के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को अपने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कही गई ‘नीच’ वाली टिप्पणी को सही बताया और उन्हें सबसे खराब भाषा प्रयोग करने वाला प्रधानमंत्री कहा। इससे एक दिन पहले ही बसपा प्रमुख मायावती, प्रधानमंत्री पर निजी हमला कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow