दिल्ली में अनलॉक पहला दिन, केजरीवाल ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सोमवार को अपील की। केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘आज से दिल्ली में कई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो रही हैं। पर कोरोना से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें - मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी।’’

इसे भी पढ़ें: मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर दूसरी संतान, बेटी लिली डायना का स्वागत

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में उसकी क्षमता के 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा था, ‘‘मेट्रो की विभिन्न लाइनों पर केवल आधी ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा और हर पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिला करेगी।

प्रमुख खबरें

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया

Amit Shah के UCC Plan पर Arshad Madani का तीखा वार, बोले- अपने दीन-धर्म से हरगिज समझौता नहीं करेगा मुसलमान