Unnao Rape Case । कुलदीप सेंगर की जमानत पर संग्राम, पीड़िता ने फैसले को बताया 'काल', CBI जाएगी सुप्रीम कोर्ट

By एकता | Dec 25, 2025

उन्नाव रेप कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत ने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। जहां पीड़िता ने इस फैसले को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 'मौत की दस्तक' बताया है, वहीं सीबीआई ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है।

जेल से अभी रिहाई नहीं

रेप केस में जमानत के बावजूद सेंगर को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा, क्योंकि पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ (हिरासत में मौत) के मामले में उसे मिली 10 साल की सजा अभी बरकरार है।

इसे भी पढ़ें: जहां था कूड़े का पहाड़ वहां अब प्रेरणा का केंद्र, लखनऊ में Rashtra Prerna Sthal के उद्धाटन पर बोले PM Modi

हमारे लिए यह फैसला 'काल' है

हाई कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता और उसकी मां ने दिल्ली में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता ने भावुक होते हुए कहा, 'गवाहों और वकीलों की सुरक्षा पहले ही हटा ली गई है। दोषी को जमानत मिलना देश की बेटियों की सुरक्षा पर सवाल है। हमारे लिए यह फैसला 'काल' के समान है। ऐसा लगता है कि जिनके पास पैसा है, वही जीतते हैं।'

राजनीतिक हलचल

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर पीड़िता से मुलाकात की और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाए जाने की निंदा की। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने परिवार को भरोसा देते हुए कहा, 'कोर्ट ने 5 किमी की दूरी बनाए रखने का आदेश दिया है, सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। प्रशासन नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा।'

इसे भी पढ़ें: अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, पर 'लाइक-कमेंट' करने पर रहेगी पाबंदी

CBI का अगला कदम

सीबीआई के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि एजेंसी हाई कोर्ट के इस आदेश का अध्ययन कर रही है और जल्द ही इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। एजेंसी ने पहले भी सेंगर की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

IPL 2027 | Zaheer Khan बने Chennai Super Kings के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के युग का अंत, CSK की बड़ी वापसी की तैयारी

S Jaishankar ने UNGA सत्र के इतर फ्रांस, इक्वाडोर समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय बातचीत

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन