एम्स से डिस्चार्ज हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता, दिल्ली में ही रहेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। उन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली के एम्स अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई, जहां वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद भर्ती थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पीड़िता को 28 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता के परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: सेंगर की तरह चिन्मयानंद को भी संरक्षण दे रही भाजपा सरकार, पीड़िता भय में है: प्रियंका

वह दिल्ली में ही अपने परिवार के साथ रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि उन्हें अपने गृह राज्य में खतरे की आशंका है, इसलिए परिवार राष्ट्रीय राजधानी में ही रहेगा। महिला को कथित रूप से भाजपा के निलंबित नेता और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव में 2017 में अगवा किया था। उस समय वह नाबालिग थी। इस मामले में सेंगर और सह-अभियुक्त शशि सिंह के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया है। 

Elvis Presley और मोदी में क्या है समानता, ट्रंप ने क्यों बताया रॉक स्टार ? पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress