BPSC को लेकर छात्रों में उबाल, लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान, विपक्ष के निशाने पर नीतीश

By अंकित सिंह | Dec 30, 2024

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ गया है। छात्र 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आयोग ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को राज्य की राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पानी की बौछार की और हल्का बल प्रयोग किया, जिससे उनका गुस्सा और भड़क गया। जवाब में, छात्रों ने सोमवार को बिहार में राज्यव्यापी बंद (बंद) और सड़क नाकाबंदी की घोषणा की है, राजनीतिक दलों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें: BPSC छात्रों पर हुई पानी की बौछार के बाद लाठीचार्ज, Priyanka Gandhi Vadra ने बिहार सरकार की आलोचना की

साथ ही प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष समेत 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शाम को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर अवरोधक लांघने की भी कोशिश की। किशोर रविवार को अपराह्न प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे बाद वहां से चले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह ‘‘निजी दौरे पर दिल्ली तो चले गए हैं, लेकिन उनके पास अपने राज्य के युवाओं के लिए समय नहीं है।’’ 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की। पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने BPSC चेयरमैन से सीधा बात-चीत की। उन्होंने कहा मैं बात करूंगा और DM, SP से भी बात करूंगा कि किसी आधार पर उन्होंने लाठी चलाया और FIR किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि वे मुख्यमंत्री से खुद बात करेंगे...उन्होंने ये भी कहा है कि किस आधार पर 12 हजार की परीक्षा होगी और 4 लाख की नहीं होगी? BPSC के मुद्दे पर पूरी जांच की बात कही है और वार्ता करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: BPSC के अभ्यार्थियों ने फिर की परीक्षा की मांग, करना पड़ा लाठीचार्ज का सामना, Prashant Kishore के खिलाफ हुई एफआईआर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकाारियों पर बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ