Gujarat के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान बेमौसम बारिश होने की संभावना: आईएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

अहमदाबाद। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान बेमौसम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटन, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने का भी पूर्वानुमान किया है।

प्रमुख खबरें

NSE IPO 17 सितंबर को खुलेगा, 1700 से 1785 रुपये Price Band तय

Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए

Rajasthan Municipal Elections: 147 निकायों के 4774 वार्डों में वोटिंग शुरू

Digvijay Diwas 2026: स्वामी विवेकानंद के विचारों ने कैसे बदला World Vision और भारत की छवि