By रेनू तिवारी | Apr 18, 2020
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्री देवी दो साल पहले अचानक यू दुनिया को अलविदा कह कर चलीं गयी। श्री देवी का खुशहाल परिवार अचानक से सूना हो गया। श्री देवी का निधन फरवरी 2018 में दुबई में एक शादी समारोह के दौरान हुआ था। श्री देवी ने अपने परिवार को संभालने और अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए काफी समय के लिए दूरी बना ली थी। बच्चों के बड़े होने के बार श्री देवी ने बॉलीवुड में वापस कम बैक किया और एक बार फिर छा गई। श्री देवी ने कई सुपरहिट फिल्म दी। जिसमें इंगलिश-विंगलिश और मॉम का नाम सबसे उपर हैं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस फैंस के लिए बुरी खबर! सीजन 14 को लेकर सामने आयी बड़ी जानकारी
सोशल मीडिया पर श्री देवी की उनकी हैप्पी फैमली के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर काफी पुरानी है तस्वीर में श्री देवी की छोटी बेटी खुशी काफी छोटी लग रही है। वहीं जाह्नवी कपूर टीनेजर दिख रही है। एक खुशहाल परिवार कैसा होता है इस तस्वीर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है। श्री देवी की परिवार के साथ इस तस्वीर को फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
श्री देवी सहित जाह्नवी कपूर और खुशी ने साउथ इंडियन लुक कैरी किया हुआ है। बोनी कपूर ने शाही लुक का डीसेंट सी शेरवानी पहनी हुई है। तस्वीर को देख कर श्री देवी के फैंस काफी भावुक हो गये । कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि श्री देवी आपको यू अचानक दुनिया से नहीं जाना था।