'अस्थिर पाकिस्तान हमारे लिए खतरनाक, उपमहाद्वीप में शांति जरूरी', Imran Khan की गिरफ्तारी पर बोले फारूक अब्दुल्ला

By अंकित सिंह | May 10, 2023

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में तनाव व्याप्त है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच पाकिस्तान में मौजूदा स्थिति पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अस्थिर पाकिस्तान हमारे लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हमें एक स्थिर पाकिस्तान चाहिए जो उपमहाद्वीप में शांति के लिए जरूरी है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम उस देश के अच्छे होने की कामना करते हैं। वह हमारा पड़ोसी है और हमें उम्मीद है कि कुछ बेहतर आएगा और लोगों का शांतिपूर्ण जीवन होगा। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार