Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career

By अनन्या मिश्रा | Apr 24, 2026

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज यानी की 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब क्रीज पर सचिन बैटिंग करने के लिए उतरते थे, तो उनके सामने बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट जाते थे। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने साल 1989 में टेस्ट फॉर्मेट के तहत डेब्यू किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बनना चाहते थे गेंदबाज

बल्लेबाजी के बेताज बादशाह रहे सचिन तेंदुलकर तेज गेंदबाज बनने की इच्छा रखते थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने उनसे इस इच्छा को परवान चढ़ने से पहले ही दबा दिया था। वहीं अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो दुनिया को क्रिकेट की दुनिया का भगवान देखने को नहीं मिलता है।

धीरे-धीरे सचिन का पूरा फोकस क्रिकेट पर शिफ्ट हो गया। एक समय ऐसा भी आया, जब सचिन के क्रिकेट के लिए स्कूल को छोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन कोच के कहने पर सचिन तेंदुलकर ने 12वीं तक पढ़ाई पूरी की।

डेब्यू मैच

महज 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन डेब्यू में वह कुख खास कारनामा नहीं कर पाए। पहली पारी में छठे नंबर पर सचिन को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। लेकिन वकार ने सचिन को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

क्रिकेट करियर

साल 1989 से लेकर 2013 तक सचिन तेंदुलकर ने कुल 664 मैच खेले। इस बीच सचिन के बल्ले से 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34,357 रन निकले। वहीं इंटरनेशन क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कुल 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए हैं।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub