असम में मतदान केंद्र पर ऐसी ईवीएम मशीन जिसका इस्तेमाल वोटिंग में नहीं हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

हैलाकांडी। असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार शाम को एक मतगणना केंद्र परिसर में एक पेटी में एक ईवीएम मिली जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया था। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बिना इस्तेमाल वाली ईवीएम मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मेघ निधि दहल निर्वाचन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मशीन के बारे में पूछताछ की। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच

विज्ञप्ति में दहल के हवाले से कहा गया है, ‘‘अतिरिक्त मशीन के तौर पर रखी गई ईवीएम एक पेटी में पाई गई जिसे मतदान केंद्र ले जाया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवार इस बात से संतुष्ट थे कि यह ईवीएम अतिरिक्त ईवीएम थी और इसमें कोई मत नहीं डाला गया। बाद में मशीन को ईवीएम भंडार गृह ले जाया गया और सुरक्षित रख दिया गया।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू