Ranbir Kapoor की क्या औकात... Bad Taste वाले कमेंट पर Uorfi Javed ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता को दिया मुंहतोड़ जवाब

By एकता | Apr 09, 2023

टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिश और बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। उनका ये एक्स्ट्रा बोल्ड अवतार बहुत से स्टार्स को पसंद नहीं है। वहीं कुछ अभिनेत्री की जमकर तारीफ़ कर चुके हैं। हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर ने करीना कपूर के शो 'व्हाट वूमेन वांट' के दौरान उर्फी के फैशन सेंस को बैड टेस्ट बताया था। इसके विपरीत करीना ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ़ की थी। दोनों हस्तियों की बातों पर उर्फी ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसे भी पढ़ें: Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline Fernandez को लिखा पत्र, Easter विश करते हुए अभिनेत्री को समर्पित किया गाना

रणबीर कपूर द्वारा फैशन को बैड टेस्ट कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने कहा, 'मुझे गम था कि रणबीर कपूर ने बैड टेस्ट कहा है, लेकिन जब करीना कपूर ने तारीफ की, तो मैंने सोचा भाड़ में जाए रणबीर कपूर। करीना ने मेरी तारीफ की है अब रणबीर की क्या औकात है।' उर्फी साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी पर नजर आई थी। यहाँ से निकलने के बाद अभिनेत्री अपने अतरंगी कपड़ों के साथ मुंबई की गलियों में घूमती स्पॉट होने लगी। इसी से उर्फी को फेम मिला और आज वह एक फैशन स्टार बन गई है। पिछले कुछ महीनो में अभिनेत्री ने कई बड़े नामी डिज़ाइनर के साथ काम किया है।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में