उप्र : नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शुक्रवार रात को एक मुठभेड़ के दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।

पुलिस नें उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाए पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश निखिल उर्फ वीराना के पैर में लगी।

निखिल (24) दिल्ली के दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने निखिल के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश