उप्र : मथुरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हाथरस से आये एक युवक की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के कुरसण्डा गांव का अमित (22) गांव के अन्य लोगों के साथ यमुना में प्रतिमा विसर्जित करने के इरादे से बलदेव थाना क्षेत्र में गांव नेरा के समीप मौजा मुसदपुर घाट पर पहुंचा था।

युवक के डूबने का पता चलने पर गोताखोर वहां पहुंचे और उसकी तलाश में जुट गए। बाद में उसका शव निकाला गया। उन्होंने बताया कि चूंकि पीड़ित परिवार या किसी अन्य ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी इसलिए कोई मामला नहीं दर्ज किया गया। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे