उप्र: प्रशासन ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर आवंटित बंगले को खाली करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर आवंटित एक सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कर दिया और समाजवादी पार्टी (सपा) को 30 दिनों के भीतर परिसर खाली करने को कहा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए कहा कि यह संपत्ति सरकारी उद्देश्यों के लिए आवश्यक है

, जिसमें अधिकारियों के आवास और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन शामिल हैं। उन्होंने बताया, “चूंकि इस जमीन पर राज्य सरकार का स्वामित्व है इसलिए किसी राजनीतिक दल द्वारा इसका निरंतर उपयोग अब उचित नहीं है।”

अपर जिलाधिकारी (वित्त) ममता मालवीय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुरादाबाद जिला अध्यक्ष को एक औपचारिक नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर बंगला खाली कर जिला प्रशासन को कब्जा सौंपने का निर्देश दिया है। इस बीच, सपा नेता जयवीर सिंह यादव ने इस कदम का विरोध किया और कहा कि पार्टी इस नोटिस को अदालत में चुनौती देगी।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित