By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 14, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जो महिला काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश में थी, वो लोग अब जल्द ही आवेदन कर सकते हैं। वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर फॉर्म फिल कर सकती हैं।
फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
- आपको बताते चलें कि आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी उस जिले का निवासी होना चाहिए, जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
- इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जा सकते हैं।
- अब आप न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करक पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अब फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।