उप्र: निष्कासित विधायक पूजा पाल पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) से हाल में निष्कासित विधायक पूजा पाल के बारे में सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, अभद्र टिप्पणियों के लिए भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के एक पंचायत सदस्य की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है। इस मामले पर यादव के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।

इससे पहले, 17 अगस्त को कौशांबी जिले के पिपरी थाने की पुलिस ने भी पाल के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूजा पाल को हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित सराहना करने के बाद सपा से निष्कासित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब