एक्शन में यूपी ATS ! देवबंद दारुल उलूम के एक छात्र को किया गिरफ्तार, पाक से कनेक्शन और फर्जी दस्तावेज का है मामला

By अनुराग गुप्ता | Apr 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवबंद दारुल उलूम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवबंद दारुल उलूम में पढ़ाई कर रहा छात्र बांग्लादेश का बताया जा रहा है। जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2015 से देवबंद में रह रहा है। छात्र पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए देवबंद दारुल उलूम में पढ़ाई कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: मंदिर की वजह से बंद हो सकता है राजामंडी रेलवे स्टेशन, रेलवे ने जारी किया था नोटिस, जानें पूरा मामला 

पुलिस की रडार में था छात्र

यूपी एटीएस को फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक छात्र के देवबंद दारुल उलूम में दाखिला लेने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से छानबीन की जा रही थी और फिर एटीएस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्र काफी समय से पुलिस की रडार में था और उस पर देवबंद में कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक भी है।

प्रमुख खबरें

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

छात्रः सपनों की उड़ान से सृजन की पहचान तक

World Bank Group ने भारत में चार साल में 36 अरब डॉलर का निजी निवेश जुटाया

Namo Ghat पर बोले CM Yogi: PM Modi के विजन से Kashi बनी Global Identity, बदला माहौल