यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित इस अभियान का उद्देश्य उनके सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के ‘सेवा संकल्प’ अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की ‘सफलता गाथा’ के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर क्षेत्र में ऐसी दर्जनों कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बने परिवारों, नौकरी पाने वाले युवाओं और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियां ही बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी तस्वीर हैं।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को राज्य के हर अस्पताल में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया जाएगा तथा प्रत्येक जनपद में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के बड़े शिविर आयोजित होंगे। ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल उपलब्धियां गिनाना नहीं, बल्कि इनसे आम नागरिकों के जीवन में आए परिवर्तन की कहानियों को सामने रखना और सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं से संवाद किया जाएगा कि आज का भारत और उत्तर प्रदेश पहले जैसा नहीं था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के अद्वितीय उदाहरण हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा के प्रति उनके अदम्य संकल्प, कठोर परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व के साक्षी हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value

सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा

HDFC Bank में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, Kaizad Bharucha बन सकते हैं नए प्रमुख, RBI की मंजूरी अहम