सियासी पारा गरम! UP BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, ब्राह्मण, OBC, दलित चेहरों पर दांव, कौन बनेगा सरताज?

By अंकित सिंह | Dec 04, 2025

उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान किसको मिलेगी, इस बात की चर्चा तेज हो चली है। सोमवार को हुई भाजपा-आरएसएस बैठक से मिले संकेतों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष का बहुप्रतीक्षित चयन पूरा हो चुका है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। ऐसा सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है।  सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा आने वाले दिनों में हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह घोषणा इस सप्ताह के अंत तक हो सकती है। 

इसके बाद कुमार और संतोष ने सीएम आवास पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक की। वर्तमान राज्य भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी और राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।  भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में हुई एक बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने इस पद के लिए नौ उम्मीदवारों पर विचार किया था - जिनमें से तीन ब्राह्मण, तीन ओबीसी और तीन दलित समुदायों से थे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jharkhand में बन सकती है डबल इंजन की सरकार ! BJP नेताओं से Hemant Soren की मुलाकातों से शुरू हुआ अटकलों का दौर

सूत्रों ने बताया कि भाजपा और संघ दोनों के शीर्ष नेताओं ने पार्टी की एसआईआर निगरानी टीम की एक रिपोर्ट पर अप्रसन्नता व्यक्त की है, जिसमें कहा गया है कि मंत्रियों, सांसदों और अन्य विधायकों सहित निर्वाचित प्रतिनिधि एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी पियूष गोयल और विनोद तावड़े निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चला रहे हैं। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसमें दिनेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, ओबीसी नेता धर्मपाल सिंह, बीएल वर्मा, दलित चेहरा रामशंकर कठेरिया और विद्या सागर सोनकर शामिल है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Jantar Mantar Road को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया

क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई

Steel Policy 2047: आयात निगरानी के लिए AI और डेटा विश्लेषण का प्रस्ताव