जारी हो गई है यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, इस दिन से होंगे 10वीं और 12वीं के पेपर

By प्रिया मिश्रा | Mar 09, 2022

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। कक्षा 10, 12 की परीक्षा 24 मार्च से होनी है और यह 12 अप्रैल तक चलेगी। कक्षा 10 यूपी बोर्ड की परीक्षा पहले दिन हिंदी के पेपर से शुरू होगी, जबकि कक्षा 12 की शुरुआत सैन्य विज्ञान और हिंदी के पेपर से होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक। दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच। यूपी बोर्ड की 10वीं की सभी परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कक्षा 10 की परीक्षा के लिए लगभग 27.83 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। जबकि 23.91 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में बैठेंगे।

हिंदी - 24 मार्च, 2022

गृह विज्ञान- 26 मार्च 2022

पेंटिंग/कला- 28 मार्च, 2022

कंप्यूटर- 30 मार्च, 2022

अंग्रेजी- 1 अप्रैल, 2022

सामाजिक विज्ञान- 4 अप्रैल, 2022

विज्ञान- 6 अप्रैल, 2022

संस्कृत- 8 अप्रैल, 2022

गणित- 11 अप्रैल, 2022

इसे भी पढ़ें: डाटा साइंस में क्षेत्र में कॅरियर कैसे बनाएं? जानें कोर्स,जॉब और सैलरी

कक्षा 12 यूपी बोर्ड शेड्यूल 2022 

हिंदी- 24 मार्च 2022

भूगोल- 26 मार्च, 2022

गृह विज्ञान- 28 मार्च, 2022

पेंटिंग- 30 मार्च, 2022

अर्थशास्त्र- 1 अप्रैल, 2022

कंप्यूटर- 4 अप्रैल, 2022

अंग्रेजी- 6 अप्रैल, 2022

रसायन विज्ञान/इतिहास- 8 अप्रैल, 2022

शारीरिक शिक्षा- 11 अप्रैल, 2022

गणित/जीव विज्ञान- 13 अप्रैल, 2022

फिजिक्स- 15 अप्रैल, 2022

समाजशास्त्र- 18 अप्रैल, 2022

संस्कृत अप्रैल 19, 2022

नागरिक शास्त्र- 20 अप्रैल, 2022

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड