By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2025
सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर रेलवे पटरी पर शुक्रवार शाम को 17 वर्षीय एक छात्रा का शव मिला। छात्रा सलीमपुर ग्रेंट गांव की रहने वाली थी।
थाना प्रभारी कूरेभार शारदेंदु दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।